पटना : 22 को दशरथ मांझी श्रम संस्थान का उद्घाटन

Updated at : 16 Nov 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 22 को दशरथ मांझी श्रम संस्थान का उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 नवंबर को दशरथ मांझी श्रम संसाधन संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन वे निर्माण कामगारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सहायता योजना का भी शुभारंभ करेंगे. श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माण कामगारों को स्वास्थ्य सहायता के लिए […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 नवंबर को दशरथ मांझी श्रम संसाधन संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन वे निर्माण कामगारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सहायता योजना का भी शुभारंभ करेंगे. श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माण कामगारों को स्वास्थ्य सहायता के लिए सालाना 3000 रुपये मिलते हैं.
22 नवंबर को डेढ़ लाख निर्माण कामगारों के खाते में राशि भेजी जायेगी. इस दिन विभाग बी बी गिरी श्रम शोध संस्थान तथा चाणक्य लॉ विवि के साथ एमओयू भी करेगा. इसी दिन विभाग नव नियुक्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की कार्यशाला भी आयोजित करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन