पटना : गांधी सेतु के निकट केबल में लगी आग
Updated at : 13 Nov 2018 10:39 AM (IST)
विज्ञापन

सीढ़ी घाट मंदिर के पास झाड़ियों में भी लगी आग पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 44 के समीप में पुल के नीचे के हिस्से से जा रहे कम्युनिकेशन केबल में सोमवार की दोपहर आग लग गयी. वहीं, शाम को खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट मंदिर के […]
विज्ञापन
सीढ़ी घाट मंदिर के पास झाड़ियों में भी लगी आग
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 44 के समीप में पुल के नीचे के हिस्से से जा रहे कम्युनिकेशन केबल में सोमवार की दोपहर आग लग गयी.
वहीं, शाम को खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट मंदिर के पास झाड़ियों में आग लग गयी. गायघाट में गांधी सेतु के जिस पाये के पास आग लगी थी, वह पाया पानी में था. सेतु के पाया के सहारे जा रहे मोबाइल कंपनी के कम्युनिकेशन केबल में लगी आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गयी. सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड एक यूनिट पहुंची और आग को बुझाया. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
वहीं, खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट मंदिर के पास झाड़ियों में आग लग गयी. सोमवार की शाम को हुई इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक यूनिट ने आग को बुझाया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




