ePaper

तेज प्रताप-ऐश्वर्या के तलाक पर बोले तेजस्वी, मेरे परिवार के बारे में ए टू जेड मामले को उठाने की आवश्यकता नहीं

Updated at : 10 Nov 2018 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप-ऐश्वर्या के तलाक पर बोले तेजस्वी, मेरे परिवार के बारे में ए टू जेड मामले को उठाने की आवश्यकता नहीं

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के पारिवारिक रिश्तों में आयी खटास के बारे में पूछे जाने पर आज बिफर गये और मीडिया को उनके पारिवारिक मामलों से दूर रहने की हिदायत दी. नौ सौ पचास करोड़ […]

विज्ञापन

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के पारिवारिक रिश्तों में आयी खटास के बारे में पूछे जाने पर आज बिफर गये और मीडिया को उनके पारिवारिक मामलों से दूर रहने की हिदायत दी. नौ सौ पचास करोड़ रुपये के चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने आये उनके छोटे बेटे तथा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने तेज प्रताप के बारे में पूछे जाने पर भड़कते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार के बारे में ए टू जेड मामले को उठाने की आवश्यकता नहीं है. यह घरेलू मामला है और इससे परिवार के लोग निपट लेंगे.”

तेजस्वी ने मीडिया के लोगों से पलट कर पूछा, ‘‘आप बतायें, आप के घर किसने भोजन बनाया, आप ने या आप की पत्नी ने ? भोजन अच्छा बना था या खराब बना था? आप दोनों ने साथ खाया भोजन?” उन्होंने कहा कि ऐसे निजी सवालों का कोई मतलब नहीं है और किसी के पारिवारिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. तेजस्वी ने कहा, ‘‘जैसा मैं पहले ही कह चुका हूं, यदि निजी मामले उठाये गये तो फिर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सबकी पोल खुल सकती है.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सिर्फ देश और बिहार की चिंता है. घर के मामले को तो घर के लोग सलटा लेंगे.”

यह पूछे जाने पर कि लालू प्रसाद यादव से उनकी क्या बात हुई, तेजस्वी ने कहा, ‘‘परिवार के लोगों को जेल में बंद लालू यादव से मिलने के लिए शनिवार का समय मिलता है. इसलिए यहां आया था. वैसे कल मेरा जन्मदिन भी था अतः आशीर्वाद भी लेना था. उनका स्वास्थ्य भी जानना था.” तेजस्वी ने कहा कि अब उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है. बिहार की नीतीश सरकार के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, नीतीश सरकार कैसी है यह तो उचित समय पर बिहार की जनता ही बता देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन