पटना : मैनहोल में गिरने से निजी अस्पताल में भर्ती मरीज ने तोड़ा दम
Updated at : 06 Nov 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान के पास मेन खुले मैनहोल में गिरने से घायल मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया. अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज ने आठ दिन तक चले लंबे इलाज के बाद उसकी मौत शहर के पीएमसीएच के पास एक निजी अस्पताल में हो गयी. परिजनों ने अस्पताल व मैनहोल […]
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान के पास मेन खुले मैनहोल में गिरने से घायल मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया. अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज ने आठ दिन तक चले लंबे इलाज के बाद उसकी मौत शहर के पीएमसीएच के पास एक निजी अस्पताल में हो गयी. परिजनों ने अस्पताल व मैनहोल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग के चलते जहां मरीज खुले मैनहोल में गिरा वहीं अस्पताल ने भी मौत के बाद इलाज का लंबा बिल थमा दिया. परिजनों ने निजी अस्पताल के खिलाफ हंगामा भी किया.
दरअसल सुनील कुमार नाम के एक मरीज एक नवंबर को घर जाते समय मैनहोल में गिर गये. इससे नाली का गंदा पानी उनके शरीर के अंदर प्रवेश कर गया. मरीज के परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




