पटना : बीएसएनएल का ऑफर, बिल का अग्रिम भुगतान करें व पाएं 3 फीसदी तक की छूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : फेस्टिवल सीजन में बीएसएनएल अपने पोस्ट पेड मोबाइल, वाईमैक्स, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच आदि सेवाओं के उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर लेकर अाया है. इस डिस्काउंट ऑफर के तहत उपभोक्ता अगले छह महीना यानी नवंबर 2018 से मार्च 2019 के बिल का अग्रिम भुगतान 7 नवंबर तककरते हैं तो उन्हें 3 फीसदी […]
विज्ञापन
पटना : फेस्टिवल सीजन में बीएसएनएल अपने पोस्ट पेड मोबाइल, वाईमैक्स, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच आदि सेवाओं के उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर लेकर अाया है. इस डिस्काउंट ऑफर के तहत उपभोक्ता अगले छह महीना यानी नवंबर 2018 से मार्च 2019 के बिल का अग्रिम भुगतान 7 नवंबर तककरते हैं तो उन्हें 3 फीसदी का छूट दिया जायेगा.
बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक विक्रय एवं विपणन मनीष कुमार ने बताया कि 7 नवंबर तक अपने वर्तमान बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी एक फीसदी का छूट दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उपभोक्ता उपभोक्ता केंद्रों, काउंटरों पर कैश या डेबिट कार्ड के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं. उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल के सभी बिलिंग एवं कैश काउंटर अवकाश के दिन शनिवार और रविवार के दिनों में भी 7 नवंबर तक खुले रहेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










