ePaper

पटना : सभी घाटों पर होगी नियंत्रण कक्ष व वॉच टावर की व्यवस्था

Updated at : 26 Oct 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सभी घाटों पर होगी नियंत्रण कक्ष व वॉच टावर की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर जिलाधिकारी कुमार रवि ने गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों के लिए निरीक्षण किया. उन्होंने नासरीगंज घाट, हथुआ कोठी, जहाज घाट, दीघा पाटीपुल घाट, जनार्दन घाट, गेट नं-83 घाट, गेट नं-93 घाट, बिंद टोली घाट, कुर्जी घाट, कुर्जी […]

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर जिलाधिकारी कुमार रवि ने गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों के लिए निरीक्षण किया. उन्होंने नासरीगंज घाट, हथुआ कोठी, जहाज घाट, दीघा पाटीपुल घाट, जनार्दन घाट, गेट नं-83 घाट, गेट नं-93 घाट, बिंद टोली घाट, कुर्जी घाट, कुर्जी घाट के सामने बालू पर घाट एवं एलसीटी घाट का निरीक्षण किया.
इस क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि सभी घाटों में नदी के अंदर सुरक्षित गहराई तथा समतलीकरण करने का कार्य अपेक्षाकृत धीमा है. इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त, पटना नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल पटना नगर निगम को सभी घाटों का समतलीकरण संपर्क पथ एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने गेट नं-83 घाट से 93 घाट तक पार्किंग सुविधा सुव्यवस्थित करने को कहा. उन्होंने दीघा थाना प्रभारी ठेला एवं खोमचा वालों को छठ घाटों के इर्द-गिर्द आने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया. पेसू की ओर से घाटों पर निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति व तथा जेनेरेटर की भी व्यवस्था की जायेगी.
आवश्यक दिशा-निर्देश
– कुर्जी घाट : इंट्री प्वाइंट पर ही पार्किंग की व्यवस्था
– एलसीटी घाट : उबड़-खाबड़ संपर्क पथ है अत: स्लोल काट कर समतलीकरण कराया जायेगा. घाट के किनारे नदी में तेज धार व गहराई भी अधिक है. दो-तीन दिनों के पर्यवेक्षण के बाद ही यह निर्णय लिया जा सकता है कि घाट सुरक्षित है या नहीं
– सभी घाटों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ घाट एवं पहुंच पथ की अपेक्षित मरम्मत व रोशनी की होगी व्यवस्था
– सभी घाटों पर नियंत्रण कक्ष एवं साइनेज की होगी व्यवस्था
– 93 घाट पर काफी संख्या में छठ व्रतियों की आने की संभावना है. अतः भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों के पास व संपर्क पथ में आवश्यक संख्या में वाच टावर की होगी व्यवस्था
– नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को सभी घाटों पर संपर्क पथ, समतलीकरण एवं सफाई का निर्देश
– सभी घाटों पर चेंजिंग रूम तथा पुरुष व महिला के लिए अलग शौचालय, यूरिनल की होगी व्यवस्था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन