ePaper

पटना : सीतामढ़ी के छात्र को अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े मारी गोली

Updated at : 25 Oct 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सीतामढ़ी के छात्र को अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े मारी गोली

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे रामकृष्ण पथ में बुधवार को 11 बज कर 30 मिनट पर दिनदहाड़े अपराधियों ने एएन कॉलेज के छात्र रितविक प्रजापति को गोली मार दी और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये. घटना के बाद छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, […]

विज्ञापन
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे रामकृष्ण पथ में बुधवार को 11 बज कर 30 मिनट पर दिनदहाड़े अपराधियों ने एएन कॉलेज के छात्र रितविक प्रजापति को गोली मार दी और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये. घटना के बाद छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक नहीं थी. अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली उसके पेट में लगी है और फिलहाल वह बेहोश है.
जिसके कारण पुलिस उसका बयान नहीं ले सकी है. वह रामकृष्ण पथ में ही एक लॉज में रह कर पढ़ाई करता था. हालांकि वह मूल रूप से सीतामढ़ी के ओरियेंटल चौराहा का निवासी है. डीएसपी सचिवालय राजेश प्रभाकर के अनुसार जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि उसकी संगति गलत लड़कों से हो गयी थी. फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. वह बेहोश है और होश में आने के बाद पूछताछ की जायेगी.
घर से बुला मारी गोली
पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ युवक उसे बुलाने के लिए हॉस्टल गये थे. इसके बाद छात्र हॉस्टल से बाहर निकला और उन लोगों के साथ जाने लगा. इसी बीच उनमें से ही एक युवक ने सामने से गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी और हथियार लहराते फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन