बिहार में अपर मुख्य सचिव के पांच पद सृजित

Updated at : 24 Oct 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अपर मुख्य सचिव के पांच पद सृजित

पटना : बिहार में पहली बार अपर मुख्य सचिव के पांच पद सृजित किये गये हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रधान सचिव स्तर के आठ में से पांच चलायमान पदों को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है. पर्यावरण एवं वन विभाग […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में पहली बार अपर मुख्य सचिव के पांच पद सृजित किये गये हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रधान सचिव स्तर के आठ में से पांच चलायमान पदों को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है.
पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है. अपर मुख्य सचिव के रूप में पदनामित ये पदाधिकारी प्रधान सचिव के कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन