पटना : आईटीआई की परीक्षा बहिष्कार वाले केंद्रों पर दोबारा नहीं होगी परीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा, छात्र किसी के बहकावे में न आएं, शांतिपूवर्क परीक्षा दें पटना : राज्य में आईटीआई की परीक्षा के बहिष्कार वाले स्थानों पर अब दोबारा परीक्षा नहीं होगी. श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए विभाग संकल्पित […]
विज्ञापन
श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा, छात्र किसी के बहकावे में न आएं, शांतिपूवर्क परीक्षा दें
पटना : राज्य में आईटीआई की परीक्षा के बहिष्कार वाले स्थानों पर अब दोबारा परीक्षा नहीं होगी. श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए विभाग संकल्पित है.
छात्र किसी के बहकावे में न आएं. शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दें. इधर, श्रम संसाधन विभाग के नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुलाई में अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में प्रश्नपत्रों के परीक्षा पूर्व लीक होने और परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर कदाचार का मामला पाये जाने पर कुछ सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा डीजीटी, भारत सरकार ने रद्द कर दी थी.
परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए डीजीटी से अनुरोध कर रद्द सैद्धांतिक विषयों की पुनर्परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर तक जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जा रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, उड़नदस्ता दल, दंडाधिकारी और सशस्त्र बल की व्यवस्था की गयी है.
राज्य के कुछ जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित की जा रही है. कुछ परीक्षा केंद्रों पर असामाजिक तत्वों द्वारा स्वार्थवश इस पुनर्परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने के लिए परीक्षार्थियों को बहकाया जा रहा है. विभाग ने अपील की है कि ऐसी स्थिति मेें परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं और पुनर्परीक्षा में शामल हों, ताकि उनका समय व्यर्थ बर्बाद न हो और रिजल्ट ससमय घोषित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










