पटना : कृषि यंत्र बैंक के लिए पैक्स को मिलेंगे बीस लाख
Updated at : 23 Oct 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ने 1692 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री कृषि संयंत्र योजना बनायी है. इसके तहत राज्य के प्रत्येक पैक्स को 20-20 लाख रुपये दिये जायेंगे. मंत्री सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
पटना : सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ने 1692 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री कृषि संयंत्र योजना बनायी है. इसके तहत राज्य के प्रत्येक पैक्स को 20-20 लाख रुपये दिये जायेंगे.
मंत्री सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि संयंत्र योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी, जबकि 50 प्रतिशत को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से दिया जायेगा.
पैक्स को यह आजादी दी गयी है कि जिस पैक्स में जिस फसल की ज्यादा खेती होती हो वह खुद चयन कर कृषि संयंत्र खरीद करे. उन्होंने कहा कि धान की खरीद के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. 19 सितंबर से ही राज्य के किसान ऑनलाइन आवेदन देकर अपना निबंधन करा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना में अब तक लगभग 7 लाख 91 हजार किसान अपना निबंधन करा चुके हैं. निबंधन कि अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है. इस योजना के तहत रैयत किसानों को 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, जबकि गैर रैयत किसान को 7.5 हजार प्रति हेक्टेयर दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




