ePaper

नीतीश ने अमित शाह के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Updated at : 22 Oct 2018 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने अमित शाह के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. नीतीश कुमार ने अमित शाह के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने कामना की है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार कोभाजपा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. नीतीश कुमार ने अमित शाह के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने कामना की है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार कोभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उनके 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा, उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत पार्टी के लिए बहुमूल्य संपत्ति है. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भीअमित शाह को शुभकामनाएं दीं. जेटली ने ट्वीट कर कहा,भाजपा के माननीय अध्यक्ष और मेरी पार्टी के साथी अमित शाह जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं. वह अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु से समृद्ध हों और उनका आने वाला साल सफल रहे.अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुबंई में हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन