पटना : मकान का छज्जा गिरा, तीन जख्मी
Updated at : 08 Oct 2018 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा मारवाड़ी कॉलोनी के समीप रविवार की शाम निर्माणाधीन मकान में ढलाई किया गया छज्जा गिरने से तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें एक किशोर को गंभीर चोट आयी है. उसे उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही ने बताया कि जहांगीर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा मारवाड़ी कॉलोनी के समीप रविवार की शाम निर्माणाधीन मकान में ढलाई किया गया छज्जा गिरने से तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें एक किशोर को गंभीर चोट आयी है.
उसे उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही ने बताया कि जहांगीर के निर्माणाधीन मकान की तीसरा मंजिल का छज्जा गिर गया था. इस कारण उस मार्ग से स्कूटी से गुजर रहे शाह की इमली निवासी 17 वर्षीय अफजल व दीपू जख्मी हो गये. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि छज्जा गिरने से और एक व्यक्ति जख्मी हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




