पटना : नौ दिनों से 11 बोगियों में यार्ड में पड़ा है 20 करोड़ का माल, मालिक की हो रही तलाश

Published at :04 Oct 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नौ दिनों से 11 बोगियों में यार्ड में पड़ा है 20 करोड़ का माल, मालिक की हो रही तलाश

पटना : दानापुर स्टेशन के यार्ड में 25 सितंबर से सामान ढोने वाली ट्रेनों की 11 बोगियां लावारिश हालत में खड़ी हैं. इनमें बंद सामान का भी क्लेम करने वाला कोई नहीं है. केंद्रीय जीएसटी के इंटेलिजेंस विंग को इन 11 बोगियों में लदे सामान की जानकारी मिली, तो टीम पहली बार छानबीन करने 25 […]

विज्ञापन
पटना : दानापुर स्टेशन के यार्ड में 25 सितंबर से सामान ढोने वाली ट्रेनों की 11 बोगियां लावारिश हालत में खड़ी हैं. इनमें बंद सामान का भी क्लेम करने वाला कोई नहीं है. केंद्रीय जीएसटी के इंटेलिजेंस विंग को इन 11 बोगियों में लदे सामान की जानकारी मिली, तो टीम पहली बार छानबीन करने 25 सितंबर को ही दानापुर स्टेशन पर पहुंची. जांच में पता चला कि किसी माल का नाम, पता सही नहीं है और न ही इनका कोई बिल्टी ही ठीक है.
इन माल को मंगवाने में टैक्स से संबंधित कोई पेपर ही मौजूद नहीं है. इससे सीधे तौर पर जीएसटी चोरी का मामला यह नजर आया. इसके बाद जीएसटी अधिकारियों ने इससे संबंधित लोगों या व्यापारियों का पता लगाना शुरू किया, तो पता चला कि ये सभी माल नई दिल्ली से मंगवाये गये हैं और इसे एक नहीं अनेक व्यापारियों ने मिलकर मंगवाया है. इसके बाद विभाग ने इसकी सूचना फैलायी कि किसी के पास टैक्स से संबंधित कोई कागज हो, तो आकर माल ले जाये. इसके बाद भी कोई क्लेम करने नहीं आया. अंत में आठ दिन बाद तीन अक्टूबर को ट्रेन की एक बोगी को खोला गया. इसमें लोकल इलेक्ट्रानिक्स के आयटम और रेडीमेट गार्मेंट भरे हुए हैं.
सटीक लोकेशन का पता लगाने में लगे हैं अफसर
इसके बाद क्रमवार तरीके से अन्य बोगियों को भी खोला जायेगा. एक आकलन के मुताबिक इन सभी बोगियों में 15 से 20 करोड़ का माल बंद है. अधिकांश सामान को बिना टैक्स दिये ही यहां पार्सल के जरिये भेज दिया गया था और इसे स्थानीय सेटिंग की बदौलत कोई व्यक्ति आकर ले जाता.
परंतु इससे पहले ही जीएसटी अधिकारियों को सूचना मिल गयी और इन सभी बोगी को जब्त कर लिया. जीएसटी के अधिकारी अभी भी इससे जुड़े लोगों का पता लगाने और माल के चलने के सटीक लोकेशन का पता लगाने में लगे हुए हैं. इसके लिए इन माल पर लगे स्टीकर की भी अच्छे से जांच की जा रही है. इन्हें सैंपल के तौर पर उपयोग करके नई दिल्ली भेजा जा रहा है. ताकि वहां पता लगाया जा सके कि किस फैक्ट्री में इसे तैयार किया गया है.
क्या है मामला
गौरतलब है कि मंडल रेल मुख्यालय स्थित दानापुर स्टेशन पार्सल यार्ड में पिछले नौ दिनों से रेलवे के लीज पर दिये गये 11 पार्सल यान 25 सितंबर से पटना जंक्शन पर खड़े थे. दो दिन पहले इसे दानापुर स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया है. इन पार्सल यान में दिल्ली से पटना के लिए माल लोड कर भेजा गया था. पटना में जगह नहीं होने की वजह से इन्हें दानापुर में लाकर खड़ा कर दिया गया. एक हफ्ते के बाद भी इन पार्सल यान में लोड सामान को लेने के लिए कोई पार्टी नहीं पहुंची. मंडल के वाणिज्य कंट्रोल में तैनात कर्मियों ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि मंडल वाणिज्य कंट्रोल के निर्देश पर इन 11 पार्सल यान को दानापुर स्टेशन पर रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन