ePaper

वो दुहाई देती रही और वहशी महिला की अस्मत लूटता रहा, वीडियो भी किया वायरल

Updated at : 03 Oct 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
वो दुहाई देती रही और वहशी महिला की अस्मत लूटता रहा, वीडियो भी किया वायरल

बाढ़ : राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है. जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर जिउतिया के लिए नहाने गयी 45 वर्षीया महिला के साथ दबंगई दिखाते हुए गांव के ही युवक ने दिनदहाड़े रेप की घटना को अंजाम दिया. इस शर्मनाक घटना का वीडियो […]

विज्ञापन

बाढ़ : राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है. जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर जिउतिया के लिए नहाने गयी 45 वर्षीया महिला के साथ दबंगई दिखाते हुए गांव के ही युवक ने दिनदहाड़े रेप की घटना को अंजाम दिया. इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी आरोपित के साथियों ने बना कर उसे वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया. इसके बाद आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है.

रविवार को 11 बजे दिन में महिला नहाने जलगोविंद घाट पर गयी थी. महिला गंगा में स्नान कर रही थी. आसपास कोई भी ग्रामीण नहीं था. इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दबंग युवक शिव पूजन महतो ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर गंगा किनारे पानी से निकाल कर लाया. वायरल वीडियो में पीड़िता उपवास पर होने और जिउतिया करने की दुहाई देती दिख रही है.

वह दरिंदों के सामने गंगा मैया की भी दुहाई दे रही है. दरिंदों के आगे महिला चिल्लाती रही भैया छोड़ द भैया. परब कैले हियो भैया. गंगा माई किरिया भैया परब हो. अजी बचा ल भैया. सहल हियो, उपवास पर हियो भैया. छोड़ द. हे गंगा मैया, बचा द कोई भैया. वहीं, दोनों आरोपी महिला को गालियां देते हुए चुप रहने की धमकी देने लगे. इसके बाद दोनों ने पहले गंगा घाट किनारे और उसके बाद नदी में ले जाकर दुष्कर्म किया.

वहीं, इस मामले को लेकर समझौते का भी प्रयास कराया जा रहा था, लेकिन इसी बीच रेप का वीडियो वायरल हो गया जो पुलिस तक पहुंचा. मामले की जानकारी जब पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार को हुई तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी की पहचान करायी और खुद अपनी निगरानी में कार्रवाई शुरू की.

ग्रामीण एसपी के एक्शन में आने के बाद अथमलगोला थानाध्यक्ष गांव से एक आरोपी शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया. वह पहले भी कई महिलाओं के साथ दरिंदगी कर चुका है. पकड़ा गया आरोपी शिवपूजन बस चालक है. बाढ़ थाना के जलगोविंद गांव का रहने वाला है. पकड़े जाने के समय वह एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहा था. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. जिसका नाम विशाल बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन