पटना : पुलिस तीनों आरोपितों को लेगी रिमांड पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 9:02 AM
विज्ञापन
पटना : रूपसपुर में होमियाेपैथिक चिकित्सक शशि भूषण प्रसाद के पुत्र सत्यम की हत्या मामले में तीनों आराेपितों नीरज कुमार, सुबोध कुमार व अजीत उर्फ चकिया को पटना पुलिस रिमांड पर लेगी. सोमवार को नीरज कुमार और चकिया को जेल भेज दिया गया. जबकि, सुबोध को रिमांड होम भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने […]
विज्ञापन
पटना : रूपसपुर में होमियाेपैथिक चिकित्सक शशि भूषण प्रसाद के पुत्र सत्यम की हत्या मामले में तीनों आराेपितों नीरज कुमार, सुबोध कुमार व अजीत उर्फ चकिया को पटना पुलिस रिमांड पर लेगी. सोमवार को नीरज कुमार और चकिया को जेल भेज दिया गया. जबकि, सुबोध को रिमांड होम भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले रखा है. सूत्रों के अनुसार नीरज व चकिया ने मिल कर सत्यम को बुलाया था और फिर हत्या कर दी थी.
इसके बाद उसके ही मोबाइल से एक बार फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी गयी थी. ये लोग हत्या करने के बाद मामले को अपहरण में बदलना चाह रहे थे. ताकि, उन पर किसी को शक न हो. इस मामले में पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आराम से बैठी थी. जैसे ही फिरौती की जानकारी हुई, तो सक्रिय हुई. लेकिन, इसके पूर्व ही वे लोग उसकी हत्या कर चुके थे. पुलिस लोकेशन लेते हुए कोथवां गांव पहुंच गयी और नीरज व सुबोध को पकड़ लिया. इसके बाद उन दोनों ने पूछताछ में यह जानकारी दे दी कि उन लोगों ने हत्या कर शव को कहां फेंका था.
एकतरफा प्यार करता था नीरज : सूत्रों के अनुसार यह बात भी सामने आयी है कि नीरज एकतरफा प्यार करता था. जिसके कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया.
एसएसपी ने बताया कि तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इसके साथ ही जल्द ही चार्जशीट कर दी जायेगी और स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि उन तीनों से पुलिस को कुछ और सवाल पूछने हैं. अभी तक जानकारी यही मिली है कि उन लोगों ने कोचिंग की एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में ही उसकी हत्या की है. रिमांड पर लेने के बाद हर बिंदु पर पूछताछ की जायेगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में छात्रा की किसी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आयी है.
पुलिस के समक्ष नीरज ने क्या दिया बयान : एक ओर पुलिस की जांच में छात्रा को लेकर हत्या की बात सामने आयी है, तो दूसरी ओर नीरज ने हत्या करने के बाद फिरौती वसूलने की योजना होने की जानकारी पुलिस को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










