पटना : पिटाई के विरोध में पीयू को कराया बंद
Updated at : 28 Sep 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जन अधिकार छात्र परिषद, पटना विश्वविद्यालय इकाई ने पूरे विश्वविद्यालय व इसके विभिन्न महाविद्यालयों को बंद कराया गया. बंद का आह्वान सायंस कॉलेज के अध्यक्ष कर्मवीर यादव पर जानलेवा हमले के खिलाफ किया गया. बंद की शुरुआत सायंस कॉलेज से करते हुए सभी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गये. वे दोषियों […]
विज्ञापन
पटना : जन अधिकार छात्र परिषद, पटना विश्वविद्यालय इकाई ने पूरे विश्वविद्यालय व इसके विभिन्न महाविद्यालयों को बंद कराया गया. बंद का आह्वान सायंस कॉलेज के अध्यक्ष कर्मवीर यादव पर जानलेवा हमले के खिलाफ किया गया. बंद की शुरुआत सायंस कॉलेज से करते हुए सभी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गये.
वे दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने व कॉलेज से निष्कासन की मांगों को लेकर आक्रोशित थे. इसका नेतृत्व कर रहे जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद ने कहा कि जिस प्रकार कर्मवीर यादव पर जानलेवा हमला किया है यह किसी भी तरह से छात्र का हरकत नहीं है. कुछ गुंडा तत्व के छात्र कैंपस में लगातार मारपीट, छेड़छाड़की घटना के द्वारा कॉलेज व विश्वविद्यालय को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




