पटना : गांधी मैदान से परसा तक चलेगी नगर बस सेवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 8:57 AM
पटना : गांधी मैदान से परसा तक नगर बस सेवा चलाने की तैयारी हो रही है. परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने गांधी मैदान दीघा नगर बस सेवा के उद्घाटन के बाद परिवहन सचिव को यह सुझाव दिया था. सूत्रों की मानें तो बीएसआरटीसी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. गांधी मैदान से […]
पटना : गांधी मैदान से परसा तक नगर बस सेवा चलाने की तैयारी हो रही है. परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने गांधी मैदान दीघा नगर बस सेवा के उद्घाटन के बाद परिवहन सचिव को यह सुझाव दिया था. सूत्रों की मानें तो बीएसआरटीसी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. गांधी मैदान से मीठापुर बस स्टैंड होते हुए पोटही, परसा बाजार और परसा तक इस रूट पर बसें आयेंगी और जायेंगी. इससे इन जगहों पर जाने-आने के लिए ट्रेनों पर निर्भरता घटेगी. आयकर गोलंबर राजापुर पुल अौर पटना बिहार शरीफ रुट पर बसों का परिचालन शुरू होने के बाद इस रूट पर नगर बस सेवा की शुरुआत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










