शत्रुघ्न पर आरके सिन्हा का वार, राहुल और लालू के साथ होने का लगाया आराेप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 8:07 PM

विज्ञापन

पटना : राफेल सौदे को लेकर पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना किये जाने पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने उन पर राहुल गांधी और लालू प्रसाद जैसे विपक्षी नेताओं के साथ होने का आरोप लगाया है. शत्रुघ्नसिन्हा ने गत 22 सितंबर को ट्वीट कर कहा […]

विज्ञापन

पटना : राफेल सौदे को लेकर पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना किये जाने पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने उन पर राहुल गांधी और लालू प्रसाद जैसे विपक्षी नेताओं के साथ होने का आरोप लगाया है.

शत्रुघ्नसिन्हा ने गत 22 सितंबर को ट्वीट कर कहा था ”मित्रों, राफेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए कि नहीं?” शत्रुघ्न ने कहा था, ”प्रधानमंत्री जी सच बोलिए. देश सच जानना चाहता है…” शत्रुघ्न की इस टिप्पणी पर आरके सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा ”बड़े भाई शत्रुघ्न सिन्हा कभी भी और कुछ भी बोल देते हैं. आजकल वह राहुल गांधी और लालू प्रसाद के सुर में सुर मिलाकर बोल रहे हैं…पत्रकारों ने मुझे यह जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “सच” बोलने की सलाह तक दे डाली है. बड़बोलेपन की हद हो गयी. भैया, पहले यह तो तय कर लो कि आप हो कहां? मोदी के साथ या मोदी के खिलाफ. फिर देश की जनता वैसा ही हिसाब करेगी.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन