पटना : फीस वृद्धि के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश

Updated at : 23 Sep 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फीस वृद्धि के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश

पटना : पीजी में शुल्क वृद्धि से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. काफी देर तक किसी पदाधिकारी द्वारा वार्ता नहीं करने पर आक्रोशित छात्र पहले पोर्टिको और पुनः विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंच गये. छात्र जब अंदर पहुंच गये तब वार्ता के लिए पहल हुई. गौरतलब है कि पीजी में […]

विज्ञापन
पटना : पीजी में शुल्क वृद्धि से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. काफी देर तक किसी पदाधिकारी द्वारा वार्ता नहीं करने पर आक्रोशित छात्र पहले पोर्टिको और पुनः विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंच गये. छात्र जब अंदर पहुंच गये तब वार्ता के लिए पहल हुई. गौरतलब है कि पीजी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ छात्र काफी गुस्से में हैं. हालांकि प्रतिकुलपति ने फीस नहीं बढ़ाने का आश्वासन दिया है.
फीस हो गयी दोगुनी : 19 सितंबर को मानविकी संकाय काउंसेलर अभिषेक राज के नेतृत्व में छात्रों ने प्रतिकुलपति से मिल कर लिखित शिकायत की थी.
सत्र के बीच में जहां भाषा और गैर प्रायोगिक विषय के छात्रों का फीस बढ़ा कर 1620 रुपये की जगह 4040 रुपये कर दी गयी थी, वहीं प्रायोगिक विषय (कला) की फीस को 2120 की जगह 5320 कर दिया गया था, प्रदर्शन के बाद मानविकी संकाय काउंसेलर अभिषेक राज तथा एमएड काउंसेलर अरविंद कुमार ने कहा है कि एक तरफ विवि प्रशासन क्वालिटी एजुकेशन का हवाला देते हुए फीस बढ़ा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन