ePaper

पटना : तेजस्वी यादव ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की

Updated at : 21 Sep 2018 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की

पटना : राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की. साथ ही उन्होंने दुबे पर अपने कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में विभिन्न मीडिया संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया. […]

विज्ञापन

पटना : राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की. साथ ही उन्होंने दुबे पर अपने कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में विभिन्न मीडिया संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने गुरुवार को ट्वीट कर दुबे पर आरोप लगाया कि वह उनके पांव धोकर पीने वाले कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं.

निशिकांत दुबे बिहार के भागलपुर जिले के निवासी है, जो झारखंड के गोड्डा से पिछले दो बार से सांसद हैं. दुबे इसी हफ्ते के शुरू में मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे, जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दुबे इस शर्मनाक आचरण के लिए माफी मांगने की बजाय गोड्डा की एक अदालत में साह के माध्यम से प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं.

तेजस्वी की इस टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पैसे और विज्ञापनदाताओं के जरिये मीडिया को नियंत्रित कर रही भाजपा ने अब अपने सांसद के कृत्य को प्रसारित और प्रकाशित करने की हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन