बिहार में कुशल रणनीति व आक्रामक रुख के आगे नक्सली पस्त

-बिहार में नक्सलियों की जमीन खिसकी, छह माह में लेवी मनी के रूप में नौ लाख रुपये से ज्यादा किये गये बरामद पटना : बिहार से नक्सलवाद का किला दरकने लगा है. विशेष अभियानों ने नक्सलियों की कमर को तोड़ कर रख दिया है. पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो कुछ ऐसी ही […]
-बिहार में नक्सलियों की जमीन खिसकी, छह माह में लेवी मनी के रूप में नौ लाख रुपये से ज्यादा किये गये बरामद
नक्सलियों की अवैध वसूली पर भी शिकंजा कसा है. पिछले ढाई सालों में सबसे ज्यादा लेवी मनी के रूप में पुलिस ने बरामदगी की है. इस साल जनवरी से जून के बीच नक्सलियों से लेवी मनी का नौ लाख 26 हजार 772 रुपये बरामद हुए हैं. यही आंकड़ा वर्ष 2016 में चार लाख 35 हजार 680 और वर्ष 2017 में एक लाख 92 हजार 600 रुपये था. इसके अलावा गोला-बारूद की भी रिकवरी पिछले दो सालों से ज्यादा है. वर्ष 2017 और 2018 में क्रमश: 3203 और 3035 था. इस साल पिछले सात माह में यही आंकड़ा 4731 पर पहुंच गया है. जाहिर है, लगातार हो रही कार्रवाई का ही यह नतीजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




