पटना : गंगा घाट से ले तमाम चौराहों की नाकेबंदी

Updated at : 06 Sep 2018 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गंगा घाट से ले तमाम चौराहों की नाकेबंदी

पटना : डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार का निर्देश मिलते ही बुधवार को पटना का माहौल बदला-बदला सा था. तीनों सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी से लेकर तमाम डीएसपी व थानाध्यक्ष दल-बल के साथ क्षेत्र में थे. उनके साथ ही शहर की सुरक्षा को लेकर की गयी व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के लिए खुद डीआईजी भी […]

विज्ञापन
पटना : डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार का निर्देश मिलते ही बुधवार को पटना का माहौल बदला-बदला सा था. तीनों सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी से लेकर तमाम डीएसपी व थानाध्यक्ष दल-बल के साथ क्षेत्र में थे. उनके साथ ही शहर की सुरक्षा को लेकर की गयी व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के लिए खुद डीआईजी भी घूम रहे थे. डीआईजी ने पूरे पटना में घूम-घूम कर हो रही चेकिंग का मुआयना किया और खुद भी चेकिंग की.
इधर, तीनों सिटी एसपी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले पांच थानों में गये और वहां केसों के अनुसंधान में प्रगति, वारंट निष्पादन व अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की. इस दौरान सिटी एसपी ने उन केसों के अनुसंधानकर्ताओं की भी क्लास ली, जिन्होंने केस में कोई काम नहीं किया है. साथ ही चारों एसपी अपने-अपने इलाके में पड़ने वाले गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर भी भ्रमण किया. इस दौरान वे एक घाट से दूसरे घाट पैदल ही पहुंचे और वहां सुरक्षा को लेकर आवश्यक प्वाइंट को चिह्नित किया.
डीएसपी व थानाध्यक्ष लगे थे वाहन की चेकिंग में
डीएसपी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन की चेकिंग में लगे थे. इस दौरान लहेरियाकट बाइकर्स के साथ ही मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.
एक तरह से पटना शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती थी. बुधवार को दिन भर पटना में चेकिंग अभियान चला और हर सड़क पर पुलिस दिख रही थी. सिटी एसपी कई चेकिंग प्वाइंट पर भी पहुंचे और वहां कुछ देर रुक कर चेकिंग का मुआयना किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन