पटना : तेजस्वी का डबल स्टैंडर्ड कब तक चलेगा : संजय सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2018 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जब तेजस्वी प्रसाद यादव को जमानत मिल गयी तो देश बच गया. उनके हक में फैसला आता है तो देश और संविधान सुरक्षित रहता है. जैसे ही लालू प्रसाद के परिवार पर नकेल कसता है तो सब असुरक्षित हो जाता है. राजद नेता […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जब तेजस्वी प्रसाद यादव को जमानत मिल गयी तो देश बच गया. उनके हक में फैसला आता है तो देश और संविधान सुरक्षित रहता है.
जैसे ही लालू प्रसाद के परिवार पर नकेल कसता है तो सब असुरक्षित हो जाता है. राजद नेता बताएं कि यह डबल स्टैंडर्ड कब तक चलेगा. जब भ्रष्टाचारी परिवार पर कानून का शिकंजा कसता है तो न्यायपालिका से लेकर सीबीआई तक पर सवाल उठाते हैं. तेजस्वी के लिए जब राहत मिली तो सब कुछ पारदर्शी हो जाता है. देश और संविधान इतना कमजोर नहीं कि उसे कोई खतरा हो. भ्रष्टाचार के पाप में डूबने वाले को खतरा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




