मसौढ़ी : पांच वर्षीया बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित को खंभे में बांध कर पीटा
Updated at : 23 Aug 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

घायल बच्ची को पटना किया गया रेफर मसौढ़ी : थाना के चरमा गांव की पांच वर्षीया बच्ची को बुधवार की शाम बहला फुसलाकर गांव के ही 18 वर्षीय युवक ने गांव से थोड़ी दूर खेत के अलंग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ बिजली […]
विज्ञापन
घायल बच्ची को पटना किया गया रेफर
मसौढ़ी : थाना के चरमा गांव की पांच वर्षीया बच्ची को बुधवार की शाम बहला फुसलाकर गांव के ही 18 वर्षीय युवक ने गांव से थोड़ी दूर खेत के अलंग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ बिजली के खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को बंधन मुक्त करा गिरफ्तार कर लिया. इधर, गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार चरमा गांव की बच्ची रोज की भांति अपने घर के जलावन के लिए बुधवार की शाम भी गांव से थोड़ी दूर लकड़ी संग्रह कर रही थी.
इसी बीच बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए वह पास स्थित एक बागीचे में चली गयी. वहां पहले से मौजूद करीमन मांझी का 18 वर्षीय पुत्र विनोद मांझी उसे बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर खेत के अलंग के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की चीख सुन पास के खेतों में काम कर रहीं महिलाएं वहां पहुंची और बच्ची को उठाकर उसके घर पहुंचाया.
घटना की खबर सुन बच्ची के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित विनोद को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को काफी मशक्कत के बाद बंधन मुक्त करा अपने कब्जे में लिया. इधर, गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा था. इस मामले में जब डीएसपी सोनू कुमार राय व थानाध्यक्ष शंभु यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया.
बोले सिटी एसपी
सिटी एसपी (पूर्वी) राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




