पटना : ‘सहानुभूति नहीं, काम के बल पर जनादेश प्राप्त करती है भाजपा’ : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी गुजरात में विकास का नया माॅडल प्रस्तुत कर अपनी ईमानदारी और देश के लिए 18 घंटे काम करने की क्षमता के बल पर सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास जीतने में सफल हुए. गरीबों को घर, रसोई गैस, किसानों को डेढ़ […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी गुजरात में विकास का नया माॅडल प्रस्तुत कर अपनी ईमानदारी और देश के लिए 18 घंटे काम करने की क्षमता के बल पर सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास जीतने में सफल हुए. गरीबों को घर, रसोई गैस, किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और स्टार्ट अप योजना के जरिये युवाओं को रोजगार देने जैसे कार्यों के बूते वे फिर जनता का विश्वास जीतेंगे.
सहानुभूति नहीं, भाजपा अपने काम के बल पर जनादेश प्राप्त करती है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर से अटल बिहारी वाजपेयी तक को भारत रत्न से वंचित रखा था. जो लोग इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति वोट से सत्ता प्राप्त कर चुके हैं, वे अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में ओछी हरकत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










