पटना : आरक्षण टिकट काउंटर को बनाया कैशलेस

Updated at : 22 Aug 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आरक्षण टिकट काउंटर को बनाया कैशलेस

पटना : दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पटना जंक्शन के 10 आरक्षण काउंटरों को कैश लेस बनाया गया, जहां से रेल यात्री कैश के साथ साथ डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आरक्षण टिकट बुक करा सकते थे. इसमें कैशलेश भुगतान करने वाले यात्रियों को भी लंबी-लंबी कतार में खड़ी […]

विज्ञापन
पटना : दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पटना जंक्शन के 10 आरक्षण काउंटरों को कैश लेस बनाया गया, जहां से रेल यात्री कैश के साथ साथ डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आरक्षण टिकट बुक करा सकते थे. इसमें कैशलेश भुगतान करने वाले यात्रियों को भी लंबी-लंबी कतार में खड़ी होनी पड़ रही थी.
इस असुविधा को देखते हुए डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीसीएम विनीत कुमार ने नयी यात्री सुविधा आरक्षण टिकट काउंटर पर मुहैया कराया है. बुधवार से पटना जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर संख्या-सात शत प्रतिशत कैश लेस हो जायेगा. इस काउंटर से सिर्फ डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले यात्री ही टिकट बुक करा सकेंगे. दानापुर रेलमंडल के पीआरओ संजय प्रसाद ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर बुधवार से नयी व्यवस्था शुरू की जा रही है, ताकि यात्रियों को भी टिकट बुक कराने में आसानी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन