पटना : एनओसी-भूमि के अभाव में लटका कई निकायों में पार्कों का काम

कंक्रीट के जंगल बने शहरों में पार्क निर्माण को शुरू हुई थी पहल पटना : कंक्रीट के जंगल बन रहे शहरों में पर्यावरण संतुलन व हरियाली को लेकर सभी नगर निकायों में अमृत मिशन के तहत पार्क निर्माण की योजना बनायी गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चलायी जा रही इस योजना के […]
कंक्रीट के जंगल बने शहरों में पार्क निर्माण को शुरू हुई थी पहल
पटना : कंक्रीट के जंगल बन रहे शहरों में पर्यावरण संतुलन व हरियाली को लेकर सभी नगर निकायों में अमृत मिशन के तहत पार्क निर्माण की योजना बनायी गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चलायी जा रही इस योजना के तहत प्रत्येक नगर निकाय में हर साल एक शिशु व एक बड़े पार्क का निर्माण किया जाना है, लेकिन शहरों में भूमि के अभाव व दूसरी भूमि पर एनओसी में होने वाली देरी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है. वर्तमान में कई निकायों में इस वजह से बड़े पार्कों के प्रोजेक्ट लटके हुए हैं.
एक्शन प्लान में चयनित पार्कों को जमीन नहीं : योजना की शुरुआत के बाद हर साल स्टेट एक्शन प्लान बनाया जाता है जिसमें निकायों के लिए पार्कों का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है.
हालत यह है कि कई निकायों में पहले एक्शन प्लान में चयनित पार्क का निर्माण ही पूरा नहीं हो पाया है जबकि दूसरे व तीसरे प्लान के लिए उनको जमीन ही नहीं मिल रही. छपरा, सीवान, दानापुर, डेहरी व जमालपुर जैसे निकायों में जमीन का अभाव है जबकि बेतिया, किशनगंज व बेगूसराय में एनओसी के चलते पार्क निर्माण लटका हुआ है.
विभाग ने सभी नगर निकायों को अमृत योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं के लिए अविलंब जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी पार्क योजना के नन शेड्यूल आइटम के कोटेशन को लेकर भी अविलंब प्रक्रिया करने को कहा है ताकि योजना के कार्यान्वयन में विलंब न हो.
सूबे में पार्कों के निर्माण की स्थिति
– हाजीपुर : पूमरे के जीएम और स्थानीय डीएम से समन्वय कर तीन पार्क के लिए स्थल चयन का काम प्रगति पर.
– बक्सर : पहले प्लान के पार्क निर्माण के लिए बाउंड्री वॉल का काम ही जारी.
– बेगूसराय : धार्मिक न्यास परिषद से एनओसी नहीं मिली. अपर नगर आयुक्त से अंतिम निर्णय की मांग.
– मुंगेर : एक्शन प्लान वन में चयनित एक पार्क के लिए चौथी बार निविदा. प्लान टू में तीन पार्कों की पहली निविदा.
– बिहारशरीफ : स्टेट एक्शन प्लान टू व थ्री के पार्कों के लिए स्थल चयन अब तक नहीं.
– छपरा : एक्शन प्लान वन का चयनित पार्क निर्माणाधीन. उसके बाद के प्लान के लिए भूमि ही नहीं.
– सीवान : एक्शन प्लान टू के पार्क निर्माण का काम लटका.
– किशनगंज : प्लान टू व थ्री के तहत चयनित पार्कों के लिए रेलवे की एनओसी नहीं
– सासाराम : प्लान थ्री के पार्कों के लिए भूमि ही नहीं
– कटिहार : प्लान वन के पार्क को लेकर तीन बार निविदा, पर सफलता नहीं. पुन: निविदा प्रक्रिया में
– बेतिया : प्लान टू के तहत चयनित पार्कों को बेतिया राज से एनओसी नहीं, तीसरे पार्क के लिए जमीन नहीं.
– भागलपुर : प्लान वन के लाजपत पार्क की निविदा रद्द, प्लान टू के भैरवा पार्क के डीपीआर की मांग
– पटना : प्लान वन एवं टू के पार्कों का निर्माण शुरू नहीं. नये बड़े पार्क के लिए स्थल चयन कर डीपीआर की मांग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




