पटना : प्रो संजय पर हमला राज्य सरकार और आरएसएस की मिलीभगत : डॉ पूर्वे
Updated at : 20 Aug 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे ने मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो संजय कुमार पर हुए हमले में भाजपा और आएसएस का हाथ बताया है. राजद के राज्य कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाॅ पूर्वे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ तनवीर हसन ने सरकार पर […]
विज्ञापन
पटना : राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे ने मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो संजय कुमार पर हुए हमले में भाजपा और आएसएस का हाथ बताया है. राजद के राज्य कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाॅ पूर्वे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ तनवीर हसन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आश्चर्य की बात है प्रोफेसर की इतनी पिटाई हुई है कि होश नहीं आया है.
इसके बावजूद एफआईआर में 307 की धारा नहीं लगायी गयी है. इससे स्पष्ट है कि स्थानीय प्रशासन और सरकार की मिलीभगत से इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रो संजय कुमार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के इशारे पर बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. ये लोग उन्हें मोतिहारी छोड़ने की धमकी दिया करते थे. इस मामले में अब तक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है. डाॅ पूर्वे ने राज्य सरकार से मांग की है कि अविलंब आरोपितों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. इस दौरान प्रो रंधीर यादव, डाॅ उर्मिला ठाकुर, मदन शर्मा, विजय कुमार यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




