पटना : इग्नू के विभिन्न कोर्सों में अब 31 अगस्त तक नामांकन
Updated at : 19 Aug 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन की तिथि एक बार फिर बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी गयी है. छात्र सर्टिफिकेट कोर्स छोड़कर इग्नू द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न डिप्लोमा व यूजी और पीजी डिग्री कोर्स में छात्र ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं. फीस में छूट वालों का एडमिशन ऑफलाइन मोड […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन की तिथि एक बार फिर बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी गयी है. छात्र सर्टिफिकेट कोर्स छोड़कर इग्नू द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न डिप्लोमा व यूजी और पीजी डिग्री कोर्स में छात्र ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं.
फीस में छूट वालों का एडमिशन ऑफलाइन मोड में : एससी-एसटी, ट्रांसजेंडर, बुनकर समुदाय की महिलाओं व बीपीएल में आनेवालेबुनकर समुदाय के लोगों का, जेल कैदियों आदि का नामांकन फीस माफ है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. शहरी बीपीएल के लोगों को भी कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क करना होगा और सारे डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगें. उनका ऑफलाइन एडमिशन लिया जायेगा.
इन विषयों में नामांकन : छात्र एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, फॉरेन स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, हेल्थ साइंस, मानविकी, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज, सोशल वर्क, सोशल साइंस, लॉ, टूरिज्म, वोकेशनल एजुकेशन, ट्रांसलेशन स्टडीज आदि में छात्र नामांकन ले सकते हैं.
इन सब के इग्नू में अलग-अलग स्कूल हैं जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी समेत कई सर्टिफिकेट कोर्स भी चलते हैं. इग्नू के वेबसाइट पर इन सभी क्षेत्रों के स्कूल पर जाकर क्लिक करने पर उनसे संबंधित कोर्स आ जायेंगे जिसमें वे नामांकन ले सकते हैं. क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित ऑनलाइन एडमिशन फेसिलिटेशन सेंटर आकर एडमिशन करा सकते हैं. इग्नू में नामांकन के साथ छात्रों को विशेष पाठ्य सामग्री दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




