पटना : 15 अभ्यर्थियों को मिली जॉब
Updated at : 12 Aug 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नियोजन भवन स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में शनिवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया. यह आयोजन एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए किया गया. इसमें रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस प्रा लि में एजेंसी रिक्रूटमेंट डेवलपमेंट मैनेजर के 40 पदों के लिए विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया […]
विज्ञापन
पटना : नियोजन भवन स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में शनिवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया. यह आयोजन एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए किया गया. इसमें रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस प्रा लि में एजेंसी रिक्रूटमेंट डेवलपमेंट मैनेजर के 40 पदों के लिए विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई.
कैंप में स्नातक उत्तीर्ण 124 अभ्यर्थी शामिल हुए. सभी अभ्यर्थियों का व्यावसायिक मार्गदर्शन व साक्षात्कार के पश्चात 15 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया. नियोजनालय की सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 1.80 लाख से 1.92 लाख रुपये प्रतिवर्ष वेतन का भुगतान किया जायेगा.
बिहटा पंचायत में 14, 16 व 18 को जॉब कैंप : नियोजनालय की ओर से आगामी 14, 16 व 18 अगस्त को बिहटा प्रखंड के बिहटा ग्राम पंचायत भवन में जॉब कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की ओर से 144 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं. जॉब कैंप के साथ ही एनसीएस पोर्टल पर अभ्यर्थियों का ऑनलाइन निबंधन व मार्गदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




