ePaper

नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का मामला : पूरी नहीं हो पायी सुनवाई, अब गुरुवार को होगी सुनवाई

Updated at : 08 Aug 2018 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का मामला : पूरी नहीं हो पायी सुनवाई, अब गुरुवार को होगी सुनवाई

नयी दिल्ली : नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के मुद्दे पर बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो पायी. अब गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी. एक बार फिर सरकार ने अदालत को वित्तीय प्रबंधन का हवाला दिया. जानकारी के मुताबिक, नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के मुद्दे पर बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो पायी. अब गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी. एक बार फिर सरकार ने अदालत को वित्तीय प्रबंधन का हवाला दिया.

जानकारी के मुताबिक, नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने के मामले में बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत में राज्य सरकार ने एक बार फिर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया. इसके बाद अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा कि एक ही बात को बार-बार न दोहराएं. वित्तीय प्रबंधन करना राज्य सरकार का काम है. सुनवाई के दौरान नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने पर राज्य सरकार ने हाथ खड़े कर दिये.

इससे पहले भी मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश द्विवेदी ने न्यायधीश एएम सप्रे और यूयू ललित की अदालत में कहा था कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है कि नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दे सके. मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन