पटना : एमआर पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी से ली जायेगी मदद

Updated at : 02 Aug 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एमआर पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी से ली जायेगी मदद

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) पर रोक लगाने के लिए नया तरीका अख्तियार करने जा रहा है. ओपीडी में एमआर की पहचान के लिए अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की मदद लेगी. इसके लिए ओपीडी में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही एमआर के प्रवेश […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) पर रोक लगाने के लिए नया तरीका अख्तियार करने जा रहा है. ओपीडी में एमआर की पहचान के लिए अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की मदद लेगी. इसके लिए ओपीडी में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही एमआर के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ओपीडी में सूची चस्पा की जायेगी. जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पीएमसीएच के ओपीडी में निजी दवा कंपनी के एमआर की दस्तक बढ़ गयी थी. लगातार शिकायतों को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है. पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन