पटना : श्रावणी मेले में स्वास्थ्य विभाग के 29 अस्थायी कैंप लगेंगे: मंगल पांडे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को इलाज में परेशानी नहीं होगी. सुल्तानगंज से गंगा जल भर कर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. सुल्तानगंज से लेकर बिहार सीमा में पड़ने वाले क्रमश: तीन जिलों भागलपुर, मुंगेर और बांका के […]
विज्ञापन
पटना : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को इलाज में परेशानी नहीं होगी. सुल्तानगंज से गंगा जल भर कर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. सुल्तानगंज से लेकर बिहार सीमा में पड़ने वाले क्रमश: तीन जिलों भागलपुर, मुंगेर और बांका के करीब 90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. मेले की तैयारी को ले मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय बैठक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की.
बैठक में प्रधान सचिव संजय कुमार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.श्री पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए तीनों जिले के सिविल सर्जनों को अवाश्यक निर्देश दिये गये हैं. मुख्यालय द्वारा तैयारी से लेकर व्यवस्था तक पैनी नजर रखी जायेगी. एक माह तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े इस मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है. बिहार सीमा में पड़ने वाले मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के आवश्यकतानुसार जहां 85 एंबुलेंस लगाये गये हैं. भागलपुर में 11, मुंगेर में 12 और बांका में 16 अस्थायी चिकित्सा शिविर लगेंगे.
कैंप के अंदर 2 से लेकर 4 बेड तक की सुविधा रहेगी।. इसमें 55 से लेकर 80 तरह की दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी. श्री पांडेय ने कहा कि तीन जिलों में पूर्व से पदस्थापित चिकित्सकों के अलावे भागलपुर में 15, मुंगेर में 15 और बांका में 30 डॉक्टरोंं की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
श्री पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय लाभ लेने के लिए मेला मार्ग पर जगह–जगह होर्डिंग रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आकस्मिक स्थिति में एक कॉल के माध्यम से एंबुलेंस मंगा सकते हैं और अपनी समस्या बता सकते हैं. श्रद्धालु टॉल फ्री नंबर–104 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता त्वरित निदान पा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि खगडि़या से 7, कटिहार से 8, पूर्णियां से 7, बेगूसराय से 8 डॉक्टरों को बांका एवं जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से 5–5 डॉक्टरों को भागलपुर के अलावे नालंदा से 15 एवं नवादा से 10 डॉक्टरों को मुंगेर प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










