पटना : दीघा रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, ट्रेन परिचालन भी रोका गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2018 5:09 PM
पटना : पटना के दीघा रेलवे स्टेशन के पास बसी घनी बस्ती में आज भीषण आग लग गयी. आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते बस्ती में बने कई घरों को अपने लपेटे में ले लिया. वहीं, घरों के अंदर रखे सिलेंडर में रुक-रुक कर ब्लास्ट […]
पटना : पटना के दीघा रेलवे स्टेशन के पास बसी घनी बस्ती में आज भीषण आग लग गयी. आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते बस्ती में बने कई घरों को अपने लपेटे में ले लिया. वहीं, घरों के अंदर रखे सिलेंडर में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की पूर-जोर कोशिश कर रही हैं. इसके साथ ही बस्ती के पास से गुजरने वाले ट्रैक से जाने वाली सभी ट्रनों के परिचालन को भी रोक दिया गया है.
बताया जा रहा है कि दीघा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी. घनी बस्ती होने के कारण आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. बस्ती में मौजूद काफी घर उसकी चपेट में आ गये. बस्ती में बने घरों में रखे सिलेंडर भी आग की चपेट में आये और उनमें ब्लास्ट होने लगा.
स्थानीय लोगों के मुताबिक रुक-रुककर सिलेंडर में ब्लास्ट हो रहा है. रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. बस्ती के पास से गुजरने वाले ट्रैक से जाने वाली गाड़ियों को पूरी तरह से रोक दिया गया है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










