ePaper

आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मी का पुत्र गंगा में डूबा

Updated at : 21 Jul 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मी का पुत्र गंगा में डूबा

पटना : दीघा थाने के 88 नंबर घाट पर गंगा नदी में डूबने से आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मी प्रमोद कुमार पासवान के पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गयी. कृष्ण कुमार मूल रूप से खगौल का रहने वाला है. वह शुक्रवार की शाम को अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने […]

विज्ञापन
पटना : दीघा थाने के 88 नंबर घाट पर गंगा नदी में डूबने से आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मी प्रमोद कुमार पासवान के पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गयी. कृष्ण कुमार मूल रूप से खगौल का रहने वाला है.
वह शुक्रवार की शाम को अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए आया था. कृष्ण व उसके दो साथी गंगा में स्नान करने के लिए उतरे. इसमें कृष्ण कुछ दूर आगे निकल गया और अचानक ही डूबने लगा.
उसके दो दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे. इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. लेकिन शाम होने के कारण शव को नहीं खोजा जा सका. शनिवार को भी शव बरामद करने के लिए गोताखोरों की उतारा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन