पटना : जदयू के ''बड़े भाई'' के दावे पर बोले संबित पात्रा, जनता है सबसे बड़ा भाई, राजद पर साधा निशाना
Updated at : 10 Jul 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार में जदयू और भाजपा के बीच बड़े भाई की दावेदारी को लेकर राजनीति गरम है. जदयू खुद को बड़ा भाई बताती रही है जिस पर सोमवार को पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य की जनता ही सबसे बड़ा भाई है. सभी राजनीतिक […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में जदयू और भाजपा के बीच बड़े भाई की दावेदारी को लेकर राजनीति गरम है. जदयू खुद को बड़ा भाई बताती रही है जिस पर सोमवार को पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य की जनता ही सबसे बड़ा भाई है. सभी राजनीतिक दल सिर्फ जनता के सेवक हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक एक चायवाले के प्रधानमंत्री बनने की बात है तो यह सिर्फ देश की जनता के कारण संभव हो सका है.
वहीं, 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एनडीए का चेहरा नरेंद्र मोदी ही होंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री के दावेदार नहीं है. पात्रा ने कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे पर भी हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस और राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए इन्हें लोकतंत्र खत्म करने वाली पार्टी बताया.
परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला : संबित पात्रा ने कांग्रेस में परिवारवाद पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राज करने वाली पार्टी ने लोकतंत्र को प्रिजर्व नहीं रिजर्व करने का काम किया.
जिस पार्टी में सिर्फ एक ही परिवार का राज हो और पार्टी के अंदर ही लोकतंत्र न हो, वह लोकतंत्र का संरक्षक नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे नेता हैं, जो ‘बेल-गाड़ी’ पर बैठे हैं.
सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि जनता के 5000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में दोनों मां-बेटे ‘बेल-गाड़ी’ पर बैठे हैं. वहीं पी चिदंबरम को भी ‘बेल-गाड़ी’ पर बैठने में किस्तों में रिलीफ मिल रही है.
राजद पर साधा निशाना : तेजप्रताप और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राजद के अंदर सिर फुटव्वल हो रहा है. दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे की लड़ाई हो रही है कि पांच मॉल हमारा और चार मॉल तुम्हारा है.
बिहार की प्रॉपर्टी की मालिक यहां की जनता है. संबित ने राजद को बिहार की जनता का धन लूटने और बिहार के विकास में सबसे बड़ा बाधक बताया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद काे बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है, वे केवल अपने बच्चों को राजनीति में स्थापित करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




