जीएसटी लागू होने के बाद से 18 हजार लोगों ने दाखिल नहीं किया रिटर्न
पटना : जीएसटी कानून लागू होने के बाद इसकी शुरुआत में कई स्तर पर समस्याएं आने लगी थी. इसके मद्देनजर कई लोगों खासकर व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करना छोड़ दिया था. इन लोगों का रिटर्न दाखिल करने में यह सुस्ती और लापरवाही काफी महंगी पड़ेगी. केंद्रीय जीएसटी विभाग ने ऐसे 18 हजार व्यापारियों या […]
पटना : जीएसटी कानून लागू होने के बाद इसकी शुरुआत में कई स्तर पर समस्याएं आने लगी थी. इसके मद्देनजर कई लोगों खासकर व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करना छोड़ दिया था. इन लोगों का रिटर्न दाखिल करने में यह सुस्ती और लापरवाही काफी महंगी पड़ेगी. केंद्रीय जीएसटी विभाग ने ऐसे 18 हजार व्यापारियों या लोगों को चिह्नित किया है,
जिन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद से रिटर्न दाखिल ही नहीं किया है. इसमें अधिकांश लोगों को नोटिस भी जारी की जा चुकी है. इनका संतोषजनक जवाब नहीं देने या जवाब नहीं देनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की तैयार हो चुकी है. केंद्रीय जीएसटी विभाग ऐसे लोगों के यहां व्यापक स्तर पर छापेमारी करने जा रहा है. इसके लिए विभागीय स्तर पर रणनीति तैयार कर ली गयी है. छापेमारी की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के बाद इसे जल्द ही पूरी तरह से लागू कर दिया जायेगा. इसमें जो बड़े बकायेदार हैं, उन पर पहले कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए