पटना : एडमिशन के नाम पर डॉक्टर ने लिये थे 1.70 करोड़ रुपये, 10 छात्रों से की गयी थी ठगी, जेल
Updated at : 07 Jul 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

रिमांड पर लिये गये डॉक्टर ने दी पुलिस को जानकारी, गया जेल पटना : मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर फतुहा के डॉक्टर गणपति मंडल ने दस छात्रों से एक करोड़ 70 लाख रुपये लिये थे. किसी से 15 लाख तो किसी से 20 लाख रुपये लिये थे. हालांकि, छात्रों का एडमिशन मेडिकल कॉलेजों […]
विज्ञापन
रिमांड पर लिये गये डॉक्टर ने दी पुलिस को जानकारी, गया जेल
पटना : मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर फतुहा के डॉक्टर गणपति मंडल ने दस छात्रों से एक करोड़ 70 लाख रुपये लिये थे. किसी से 15 लाख तो किसी से 20 लाख रुपये लिये थे.
हालांकि, छात्रों का एडमिशन मेडिकल कॉलेजों में नहीं हुआ था. इस बात का खुलासा 24 घंटे के रिमांड पर आये डॉक्टर गणपति मंडल ने पुलिस के समक्ष किया है.
उससे पुलिस को जानकारी मिली है कि उसने एक करोड़ 70 लाख में से एक करोड़ 48 लाख रुपये पश्चिम बंगाल व कटक के सेटरों को दिया था. लेकिन, वहां के लोगों ने पैसा गबन कर लिया. जिसकी वजह से किसी का एडमिशन नहीं हुआ.
उसे कमीशन के रूप में 22 लाख रुपये बचे थे. डॉक्टर गणपति ने पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल व कटक में सक्रिय मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करानेवाले गिरोहों के कई सदस्यों के नामों की जानकारी दी है. पटना पुलिस की टीम अब जल्द ही पश्चिम बंगाल व कटक जायेगी. इधर, रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद डॉक्टर गणपति मंडल को वापस जेल भेज दिया गया. न्यायालय के आदेश पर उसे 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया था.
ठगी करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर गणपति मंडल को पकड़ने के लिए छापेमारी की. लेकिन, यह फरार था. इस दौरान इसने सिविल कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की. लेकिन, वहां खारिज कर दी गयी. पटना उच्च न्यायालय में भी उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया और अंत में उसे सिविल कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था.
पटना के चार युवक भी हैं गोरखधंधे में शामिल
पटना : डॉक्टर गणपति मंडल से पूछताछ के बाद पुलिस को पटना के भी चार युवकों के नाम मिले हैं जो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर गोरखधंधा करते हैं. पुलिस इन युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि देर रात तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि ये युवक डॉक्टर गणपति मंडल के एजेंट थे और उम्मीदवारों को उनके पास लाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




