दानापुर : स्कूल एक, प्राचार्य दो, पदभार ग्रहण को लेकर चल रही रस्साकशी

Updated at : 05 Jul 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : स्कूल एक, प्राचार्य दो, पदभार ग्रहण को लेकर चल रही रस्साकशी

दानापुर के बलदेव इंटर स्कूल का मामला एक प्राचार्य विभागीय आदेश का, तो दूसरे हाईकोर्ट का दे रहे हवाला दानापुर : नगर के बलदेव इंटर स्कूल के प्राचार्य पद पर बुधवार को चार्ज लेने के लिए रस्साकशी मची रही. एक पद के लिए दो प्राचार्य चार्ज लेने का दावेदारी कर रहे थे. एक प्राचार्य विभागीय […]

विज्ञापन
दानापुर के बलदेव इंटर स्कूल का मामला
एक प्राचार्य विभागीय आदेश का, तो दूसरे हाईकोर्ट का दे रहे हवाला
दानापुर : नगर के बलदेव इंटर स्कूल के प्राचार्य पद पर बुधवार को चार्ज लेने के लिए रस्साकशी मची रही. एक पद के लिए दो प्राचार्य चार्ज लेने का दावेदारी कर रहे थे. एक प्राचार्य विभागीय आदेश का हवाला दे रहे थे तो दूसरे हाईकोर्ट का हवाला देते हुए अपने को सही रूप में प्राचार्य बताते रहे.
एक प्राचार्य कक्ष में जमे रहे तो दूसरे शिक्षक कक्ष में जमे रहे. इसको लेकर स्कूल शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी परेशान रहे. बुधवार को बलदेव इंटर स्कूल में प्राचार्य के पद पर डाॅ कुमारी उषा सिंह व आजाद चंद्रशेखर प्रसाद चौरसिया पहुंच गये.
डाॅ कुमारी उषा सिंह सुबह स्कूल पहुंची और प्राचार्य कक्ष में जाकर बैठ गयीं. उसके बाद आजाद चंद्रशेखर प्रसाद चौरसिया पहुंच गये. दोनों प्राचार्य के पद को लेकर दावेदारी करने लगे.
स्कूल की पूर्व प्राचार्या पद पर रहीं डाॅ कुमारी उषा सिंह ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता का पत्र दिखाते हुए बताया कि मेरा स्थानांतरण आदेश से संबंधित माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पंत्रांक संख्या 1470 दिनांक 30 मई 18 को जारी किया गया था. इससे आहत होकर मैंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. हाईकोर्ट ने स्थानांतरण पर स्थगन का आदेश दिया. उक्त आदेश के आलोक में मैं प्राचार्य के पद पर योगदान किया है.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन भेज दिया हूं. वहीं, श्री चौरसिया ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा 30 जून को
जारी ज्ञापांक संख्या 1660 का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें प्राचार्य पद पर विभाग द्वारा स्थानांतरण किया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रभार संभाला लिया था. उसके बाद बुधवार को डॉ कुमारी उषा सिंह दावेदारी करते हुए प्राचार्य कक्ष में बैठ गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन