बिहार के 16 से ज्यादा जिलों में कल बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jun 2026 7:28 PM

विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (AI फोटो)

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कुछ इलाकों में लू चलने का खतरा बना हुआ है. आइये जानते है कल यानी 9 जून को मौसम का हाल कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. कई इलाकों में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग ने 9 जून को कई जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 जून को गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में मौसम अचानक खराब हो सकता है.

इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. कई जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

तेज हवा से बढ़ सकती है परेशानी

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ जगहों पर तेज झोंकों के साथ हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है. ऐसे मौसम में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और आवागमन में दिक्कत आने की संभावना रहती है. इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें. बारिश, आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है.

पटना में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

एक तरफ बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ गर्मी का असर भी कम नहीं हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उमस और गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना

बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बिहार के कुछ हिस्सों में 9 और 10 जून को लू चल सकती है. बिहार में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. कुछ जिलों में बारिश राहत दे सकती है तो कुछ क्षेत्रों में गर्मी और लू का असर बना रह सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. कई इलाकों में उमस के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई. आने वाले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar MLC Chunav: कुर्सी जाने का काउंटडाउन शुरू? जानें कब तक मंत्री बने रह सकते हैं दीपक प्रकाश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन