अदालती आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने से हाईकोर्ट नाराज, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तलब

पटना : अदालती आदेश का अनुपालन नहीं करने और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की राशि को याचिकाकर्ता को नहीं देने पर पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी है. अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को चार जुलाई को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है. न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने अंकित […]
पटना : अदालती आदेश का अनुपालन नहीं करने और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की राशि को याचिकाकर्ता को नहीं देने पर पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी है. अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को चार जुलाई को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है. न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने अंकित राज की ओर से दायर रिट याचिका पर बुधवार को सुनवाई की. गौरतलब है कि प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों में फीस निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर आदेश के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं देने से नाराज अदालत ने गत 18 जून को राज्य सरकार पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया था.
साथ ही, अदालत ने जुर्माने की राशि 10 दिन के अंदर याचिकाकर्ता को देने का आदेश दिया था. अदालत ने राज्य सरकार को यह भी कहा था कि वह अलग से हलफनामा दायर कर यह बताये कि इस मामले में कौन-कौन लोग दोषी हैं. याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि आदेश के बावजूद अर्थदंड की राशि याचिकाकर्ता को नहीं दी गयी है. इसी मामले को अदालत ने गंभीरता से लिया है. चार जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को अदालत ने तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




