बिहार की सियासत तेज : दिल्ली में एनडीए की डिनर पार्टी से पहले तेजस्वी व राहुल की टी हुई पार्टी
Updated at : 08 Jun 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार की सियासत तेजी से चुनावी रंग में रंगती जा रही है. पटना में गुरुवार की शाम में एनडीए की डिनर पार्टी से चंद घंटे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टी पार्टी हो गयी. तेजस्वी यादव ने करीब 40 मिनट तक दिल्ली में राहुल गांधी के […]
विज्ञापन
बिहार की सियासत तेजी से चुनावी रंग में रंगती जा रही है. पटना में गुरुवार की शाम में एनडीए की डिनर पार्टी से चंद घंटे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टी पार्टी हो गयी. तेजस्वी यादव ने करीब 40 मिनट तक दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बिहार की वर्तमान की राजनीतिक स्थिति और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया. दोनों नेता जल्द ही अगली बैठक करेंगे.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार रणनीति, उम्मीदवार चयन, एजेंडा सेटिंग और केंद्र की विफल योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाने के बारे में बारे में विचार विमर्श किया. तेजस्वी प्रसाद यादव ने राहुल गांधी से बिहार में संविधान बचाओ न्याय यात्रा, उपचुनाव में जीत और महागठबंधन को लेकर भी चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




