ePaper

केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने किसानों के आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़ें...

Updated at : 02 Jun 2018 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने किसानों के आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़ें...

पटना : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज कहा कि देश के विभिन्न भागों में चल रहा किसानों का आंदोलन मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए है. इस बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना हो रही है और विपक्षी पार्टियों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है. कृषि मंत्री ने कहा […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज कहा कि देश के विभिन्न भागों में चल रहा किसानों का आंदोलन मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए है. इस बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना हो रही है और विपक्षी पार्टियों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है. कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों ने मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए असामान्य तरीका अपनाया है. क्योंकि वे कुछ हजार सदस्यों वाले संगठनों से जुड़े हैं.

किसानों ने ऋण माफी तथा उपज का सही मूल्य मिलने जैसी मांगों को लेकर 10 दिन का विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. किसानों ने सब्जियों, दूध तथा अन्य उत्पाद सड़कों पर गिरा दिए तथा अनेक शहरों के लिए आापूर्ति रोक दी थी. इस संबंध में पूछे जाने पर राधामोहन ने कहा, मीडिया में आने के लिए असामान्य कार्य करना होता है. देश में 12-14 करोड़ किसान हैं. हमेशा से ऐसे संगठन रहेंगे जिनमें कुछ हजार लोग होंगे.

कृषि मंत्री के इस बयान के लिए उनकी तीखी आलोचना हो रही है. बिहार में विपक्षी पार्टियों ने उन पर किसानों की दुर्दशा के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केंद्र प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याओं का शीघ्र हल करेगी और उनका प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए कृषि उत्पादों का लाभकारी समर्थन मूल्यों की घोषणा करेंगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और जनता के हित में नीतियां चला रही है साथ ही करोंड़ो रुपये की अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिसमें किसानों, कमजोर तबके के लोगों तथा महिलाओं को शामिल किया गया है. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, हमारे देश में लोकतंत्र है और हम प्रदर्शन कर रहे किसी व्यक्ति पर एतराज नहीं करते. किसानों के प्रदर्शन के पीछे के कारणों पर मैं नहीं जाना चाहता. लोग खुद देखेंगे और प्रतिक्रिया देखेंगे. उनके मुद्दे का जब हम दीर्घकालिक हल लेकर आयेंगे तब लोग स्वयं देखेंगे. वह मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन