तेजस्वी सत्ता से बेदखल हुए तो देश ही खतरे में नजर आने लगा : संजय सिंह
Updated at : 30 May 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल से बाहर आते ही विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को यह बताना चाहिए कि लालू-राबड़ी के 15 सालों के शासनकाल में तो देश और संविधान सुरक्षित था. अभी 10 महीने पहले तक जब खुद सत्ता […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल से बाहर आते ही विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को यह बताना चाहिए कि लालू-राबड़ी के 15 सालों के शासनकाल में तो देश और संविधान सुरक्षित था.
अभी 10 महीने पहले तक जब खुद सत्ता सुख भोग रहे थे तो देश और संविधान एकदम ठीक था. सत्ता से वह बेदखल हुए नहीं कि देश ही खतरे में आ गया. वह देश बचाओ-संविधान बचाओ रैली छोड़कर गरीब सम्मेलन करते दिख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि उनको यह जवाब देना चाहिए कि लालू प्रसाद के जेल में जाते ही देश और संविधान को ऐसा क्या होने लगता है कि वह उसे बचाने निकल पड़ते हैं? फिर अचानक लालू प्रसाद के जेल से बाहर आते ही देश एकदम से सुरक्षित कैसे हो जाता है? जदयू नेता ने कहा कि राजद नेता कब तक अपने स्वार्थ में जनता को भयादोहन कर सियासत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




