ePaper

नीतीश ने एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर PM को दी बधाई, तेजस्वी ने लिखी कविता

Updated at : 26 May 2018 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर PM को दी बधाई, तेजस्वी ने लिखी कविता

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार देश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी. जदयू प्रमुख ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के गठन के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार देश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी. जदयू प्रमुख ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के गठन के चार साल पूरे होने पर बधाई. विश्वास है कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी.

उधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के दौरान विकास से जुड़े काम कम हुए हैं और प्रचार ज्यादा हुआ है. तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक कविता पोस्ट की है, जिसके शुरुआती दो छंद हैं, चार साल मोदी सरकार, सस्ता विकास, महंगा प्रचार …” इस कविता में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई ने देशव्यापी ‘विश्वासघात दिवस’ के तहत ‘विश्वासघात यात्रा’ निकाली. उसने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों से किये गये वादों को निभाने में विफल रही है और उसने लोगों से विश्वासघात किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन