बिहार : महागठबंधन का घटक होने से राजद को मिला फायदा : संजय सिंह
Updated at : 23 May 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को झूठ बोलने की जगह सच को स्वीकार करना चाहिए. 2015 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बना था. नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण महागठबंधन को 41.0 फीसदी वोट शेयर […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को झूठ बोलने की जगह सच को स्वीकार करना चाहिए.
2015 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बना था. नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण महागठबंधन को 41.0 फीसदी वोट शेयर मिला था. राजद उस महागठबंधन का एक घटक था. महागठबंधन में शामिल होने का फायदा राजद को मिला. उस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट शेयर 24 फीसदी भाजपा के पास था.
तेजस्वी यादव को इस सच को स्वीकार करना चाहिए. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव एक समय संविधान बचाओ यात्रा पर निकले थे. अब सीबीआई की रेस शुरू हो गयी है. भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप हैं कि सीबीआई गुड मॉर्निंग करने उनके घर पहुंच जाती है और इसकी भनक भी विरोधी दल के नेता को नहीं होती.
संपत्ति बटोरने के ट्रैक पर उनका परिवार इतनी तेजी से दौड़ा की केंद्रीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए बेतहाशा भागना पड़ रहा है. रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद के कार्यों के कारण तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ भी चार्जशीट हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




