बिहार : पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर लगायी रोक, तेजस्वी को बंगला खाली करने से मिली राहत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 8:06 AM

विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल राहत दे दी है. अदालत ने उनके सरकारी आवास को खाली करने संबंधित राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने इस मामले को सुनवाई के लिए किसी अन्य न्यायाधीश के यहां स्थानांतरित […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल राहत दे दी है. अदालत ने उनके सरकारी आवास को खाली करने संबंधित राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने इस मामले को सुनवाई के लिए किसी अन्य न्यायाधीश के यहां स्थानांतरित कर दिया है. अब इस मामले पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अनुमति के बाद अन्य न्यायाधीश द्वारा की जायेगी.
न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की एकलपीठ ने तेजस्वी यादव की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश दिया. तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से अदालत को बताया गया कि महागठबंधन सरकार के जाने के बाद बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बनी.
इसके बाद याचिकाकर्ता और उसके दल से जुड़े पूर्व मंत्रियों को दिये गये सरकारी आवास को खाली कराने का आदेश राज्य सरकार ने दिया है. याचिकाकर्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं, इसलिए इन्हें उसी आवास में रहने दिया जाये. दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता उसी आवास में रह रहे हैं, जो आवास उपमुख्यमंत्री के नाम से आवंटित है. याचिकाकर्ता अब उपमुख्यमंत्री नहीं हैं, इसलिए नेता विरोधी दल के नाम से जो आवास आवंटित है उसमें चले जाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन