ePaper

शत्रुघ्न का आरोप, लालू से एम्स में रहने के दौरान और बाद में किया गया अमानवीय व्यवहार

Updated at : 02 May 2018 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न का आरोप, लालू से एम्स में रहने के दौरान और बाद में किया गया अमानवीय व्यवहार

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और उसके बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया वह दुखद है. पटना साहिब से भाजपा सांसद और समय समय पर पार्टी से असंतोष जताने वाले शत्रुघ्न ने ​ट्वीट […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और उसके बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया वह दुखद है. पटना साहिब से भाजपा सांसद और समय समय पर पार्टी से असंतोष जताने वाले शत्रुघ्न ने ​ट्वीट कर दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और उसके बाद लालू के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुखद है.

भाजपा सांसद ने लालू के बारे में कहा कि वह हमारे पुराने मित्र और सहयोगी रहे हैं और बहुत लंबे समय तक राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में रहे हैं. नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि अस्वस्थ लालू को क्या दिल्ली से रांची 14 घंटे के ट्रेन के लंबे सफर के बजाये हवाई मार्ग से नहीं ले जाया जा सकता था. करोड़ों रुपये के चारा घोटाला के मामले में सजायाफ्ता लालू को दिल्ली स्थित एम्स से रांची के रिम्स अस्पताल में भेजे जाने को बदले की राजनीति की संज्ञा देते हुए शत्रुघ्न ने आरोप लगाया कि कई बीमारियों का इलाज एम्स में हो सकता था, लेकिन लालू की अनिच्छा के बावजूद उन्हें वहां से रिम्स भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन