ePaper

ऐश्वर्या से सगाई के बाद तेजप्रताप ने ट्विटर पर इस अंदाज में किया मोहब्बत का इजहार

Updated at : 18 Apr 2018 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या से सगाई के बाद तेजप्रताप ने ट्विटर पर इस अंदाज में किया मोहब्बत का इजहार

पटना : राजद सुप्रीमोएवंबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से अपनी सगाई के बाद ट्विटर पर एक खास अंदाज में इसकीतस्वीरें शेयर की हैं. सगाई के बाद तेज प्रताप ने ट्विटर पर दोतस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या को अक्षय कुमार की […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमोएवंबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से अपनी सगाई के बाद ट्विटर पर एक खास अंदाज में इसकीतस्वीरें शेयर की हैं. सगाई के बाद तेज प्रताप ने ट्विटर पर दोतस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या को अक्षय कुमार की फिल्म टॉइलट का एक गाना डेडिकेट किया है.

गौर हो कि बुधवार को ही पटना के एक होटल मौर्या में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई हुई है, जिसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर साझा की है. इस अवसर पर आयोजित एक खास समारोह में तेजप्रताप और ऐश्वर्या के साथ वर-वधू पक्ष के कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए. वहीं चारा घोटाला मामले में जेल में होने के कारण तेजप्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव इस समारोह में शामिल नहीं हो सके. अक्षय तृतीया के खास मौके पर हुई इस सगाई के दौरान तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने एक दूसरे को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंगूठी पहनाई, जिसके बाद पूरे विधि-विधान से सगाई की रस्म पूरी की गयी.

राबड़ी को उम्मीद, शादी में शामिल होंगे लालू जी
सगाई समारोह में शामिल होने से पहले तेजप्रताप की माता और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि इस समारोह में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हो रहे हैं, जबकि शेष सभी लोगों को विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस समारोह में लालू जी की कमी तो खल रही है, लेकिन हम यह उम्मीद करते हैं कि वह विवाह समारोह में शामिल होने जरूर आयेंगे.

लालूके छोटे दामाद ने भी निभायी कई रस्में
रिंग सेरेमनी में लालू यादव के छोटे दामाद एवं मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप ने भी वर पक्ष की ओर से कुछ रस्में निभाईं. कार्यक्रम के दौरान अधिकांश समय पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बेटी राजलक्ष्मी और दामाद तेजप्रताप के पास बैठीं भी रहीं. रिंग सेरेमनी के दौरान वर तेज प्रताप यादव के पास सांसद तेज प्रताप बैठे तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बहनोई तेज प्रताप के साथ हंसी ठठोली भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन