सांसद आरके सिन्हा ने लौटाये अपने वेतन और भत्ते

पटना : भाजपा के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने पार्टी के अन्य सांसदों की तरह बजट सत्र का वेतन और भत्ता सरकारी खजाने में लौटा दिया है. सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार बजट सत्र में कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद और वामपंथी पार्टियों ने राज्यसभा को चलने नहीं दिया वह शर्मनाक है. किसी भी जनप्रतिनिधि […]
पटना : भाजपा के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने पार्टी के अन्य सांसदों की तरह बजट सत्र का वेतन और भत्ता सरकारी खजाने में लौटा दिया है. सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार बजट सत्र में कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद और वामपंथी पार्टियों ने राज्यसभा को चलने नहीं दिया वह शर्मनाक है. किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं बनता कि वे लोकतंत्र का इस तरह मखौल उड़ाएं और सदन की कार्यवाही को न चलने दें.
सांसद सिन्हा ने कहा कि पूरे सत्र को पंजाब नेशनल बैंक और नीरव मोदी के घोटाले को लेकर बाधित किया गया, जबकि सभापति ने इस विषय पर अल्पकालीन बहस की नोटिस को स्वीकृति दे दी थी और सरकार भी बहस शुरू कराने के लिए और बहस के बाद उत्तर देने के लिए तैयार हो गयी थी. विपक्ष का मकसद तो बहस कराना नहीं, बल्कि सिर्फ सदन को बाधित करना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




